एनपीटीआई की शासी परिषद
एनपीटीआई के कार्य शासी परिषद द्वारा प्रबंधित, प्रशासित, निर्देशित तथा नियंत्रित किए जाते हैं। शासी परिषद की संरचना निम्नानुसार है :
क्र.सं. | शीर्षक | सदस्य |
---|---|---|
i. | सचिव, विद्युत मंत्रालय | अध्यक्ष |
ii. | अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण | उपाध्यक्ष |
iii. | अपर सचिव/विशेष सचिव (टी एंड आर प्रभाग), विद्युत मंत्रालय | सदस्य |
iv. | सदस्य (जीओ एवं डी), केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण | सदस्य |
v. | आर्थिक सलाहकार/संयुक्त सचिव (टी एंड आर प्रभाग), विद्युत मंत्रालय | सदस्य |
vi. | संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, विद्युत मंत्रालय | सदस्य |
vii. | मानव संसाधन विकास का प्रतिनिधि जिनका दर्जा संयुक्त सचिव पद से कम न हो | सदस्य |
viii. | पांच प्रतिनिधि : चक्रानुक्रम आधार पर प्रत्येक विद्युत क्षेत्र से एक प्रतिनिधि | सदस्य |
ix. | नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि | सदस्य |
x. | पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि | सदस्य |
xi. | नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि | सदस्य |
xii. | भारत सरकार द्वारा नामित 6 सदस्य, जिनमें: तकनीकी शिक्षा, प्रबंधन, विद्युत उपकरण विनिर्माण उद्योग, विद्युत विकास, गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत और ऊर्जा संरक्षण/ग्रामीण विद्युतीकरण क्षेत्र में से प्रत्येक क्षेत्र से एक विख्यात सदस्य | सदस्य |
xiii. | महानिदेशक, राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान | सदस्य – सचिव |