अभिगम्यता विवरण

हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, पोर्टल उपयोग में आने वाले उपकरण, प्रौद्योगिकी या क्षमता की परवाह किए बिना सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ है। इसका निर्माण, अपने विजिटर्स को अधिकतम सुगम्य और उपयोगिता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। परिणामस्वरूप इस पोर्टल को विभिन्न उपकरणों जैसे डेस्कटॉप/लैपटॉप कंप्यूटर, वेब-सक्षम मोबाइल एवं अन्य उपकरणों से देखा जा सकता है।

इस पोर्टल पर सभी जानकारी दिव्यांगों के लिए सुलभ हों, यह सुनिश्चित करने के लिए हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। उदाहरण के लिए, दृष्टिबाधित उपयोगकर्ता स्क्रीन रीडर और स्क्रीन मैग्निफायर जैसी सहायक प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके इस पोर्टल तक पहुंच सकते हैं।

हमारा लक्ष्य मानकों के अनुरूप होना और प्रयोज्यता और सार्वभौमिक डिजाइन के सिद्धांतों का पालन करना भी है, जिससे इस पोर्टल के सभी विजिटर्स को मदद मिले।

यह पोर्टल भारत सरकार की वेबसाइटों के लिए दिशा-निर्देशों को पूरा करने के लिए XHTML 1.0 ट्रांजिशनल का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया है और यह वर्ल्ड-वाइड वेब कंसोर्टियम (W3C) द्वारा निर्धारित वेब कंटेंट एक्सेसिबिलिटी दिशा-निर्देश (WCAG) 2.0 के स्तर A का भी पालन करता है। पोर्टल में जानकारी का कुछ हिस्सा बाह्य वेबसाइटों के लिंक के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया है। बाह्य वेबसाइटों का रखरखाव संबंधित विभागों द्वारा किया जाता है और इन साइटों को सुलभ बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं संबंधित विभागों की है।

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, अपने पोर्टल को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रहा है, हालांकि वर्तमान में पोर्टेबल दस्तावेज़ प्रारूप (पीडीएफ) फाइलें पहुंच योग्य नहीं हैं। इसके अलावा, हिंदी भाषा में दी गई जानकारी भी सुगम्य नहीं है।

यदि इस पोर्टल की पहुंच के संबंध में आपके पास कोई समस्या या सुझाव है, तो कृपया इसे सक्षम बनाने के लिए हमें अपनी प्रतिक्रिया हमारी सहायता के लिए लिखें। हमें अपनी संपर्क जानकारी के साथ समस्या की प्रकृति बताएं।

Back to Previous Page |

Last updated on 03 Mar 2025 02:56:40 PM